Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप

Author Image
Written by
Dilip Singh Gour Bureau

सैलाना। नगर परिषद सैलाना के अध्यक्ष चैतन्य शुक्ला उर्फ लक्की शुक्ला पर भाजपा कार्यकर्ता विशाल पड़ियार के साथ कथित मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। मामले में विशाल पड़ियार की शिकायत पर सैलाना थाने में चैतन्य शुक्ला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

– पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद

शिकायत के अनुसार 30 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे विशाल पड़ियार अनिल शुक्ला के साथ बस स्टैंड पहुंचा था। इसी दौरान चैतन्य शुक्ला वहां आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की होने लगी।
विशाल पड़ियार का आरोप है कि उसने गाली देने से मना किया तो चैतन्य शुक्ला ने उसके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वह नीचे गिर गया।

चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचा युवक

शिकायतकर्ता के अनुसार उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर दीपक शुक्ला मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव किया। शिकायत में दीपक शुक्ला को घटना का प्रत्यक्षदर्शी बताया गया है।

“आज तो बच गया…” धमकी देने का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मौके से जाते समय चैतन्य शुक्ला ने विशाल पड़ियार को धमकी देते हुए कहा— “आज तो बच गया, आइंदा मिला तो जान से खत्म कर दूंगा।”
घटना के बाद विशाल पड़ियार अपने पिता चुन्नीलाल के साथ सैलाना थाने पहुंचा और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हालांकि, लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
👁️ 1,389 Views
<span class=रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप">
आज फोकस में

रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आज फोकस में

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास
आज फोकस में

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं
आज फोकस में

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत
आज फोकस में

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी
आज फोकस में

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 05 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp