
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
सैलाना। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 26 सितंबर, शनिवार को सुबह 11 बजे मंडी परिसर सैलाना में शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में कलेक्टर अजय कटेसरिया सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
शिविर में जनसंवाद, जनसुनवाई और उद्यमी संवाद के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनी जाएंगी। नागरिक अपने आवेदन लेकर संबंधित अधिकारियों के समक्ष सीधे अपनी बात रख सकेंगे, जिसके निराकरण के लिए मौके पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिविर के बाद जिला अधिकारी विभिन्न शासकीय संस्थाओं, विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन का मैदानी निरीक्षण भी करेंगे। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखने की अपील की है।
👁️ 102 Views


सैलाना में 26 सितंबर को








