
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
नई दिल्ली। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमबैक किया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री को भी चौंका दिया। 7 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही। पहले सप्ताह फिल्म का कारोबार करीब 85 लाख से 1.08 करोड़ रुपये के आसपास रहा, जबकि दूसरे सप्ताह कमाई और गिरकर करीब 40–45 लाख रुपये तक सिमट गई। ऐसे में फिल्म के भविष्य पर सवाल उठने लगे थे।
लेकिन इसके बाद कहानी ने अचानक करवट ली। तीसरे सप्ताह दर्शकों का रुझान तेजी से फिल्म की ओर बढ़ा और कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने करीब 3.20 से 3.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 18वें दिन फिल्म की कमाई शुरुआती दिन की तुलना में करीब 1130 प्रतिशत अधिक बताई गई, जबकि 19वें दिन करीब 4.67 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन दर्ज किया गया।
आस्था ने बदल दिया फिल्म का भाग्य
फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या ने शूटिंग के दौरान सामने आई कठिनाइयों और हनुमान चालीसा से जुड़े अनुभव भी साझा किए हैं। फिल्म की कहानी बाबा के जीवन, उनकी आध्यात्मिक शक्ति और भक्तों के प्रति उनके संदेश को केंद्र में रखती है।
कम बजट में बनी इस फिल्म का कारोबार अब 12 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है और कमाई का सिलसिला जारी है।
फिल्म की शुरुआत देखकर जिसे कमजोर माना जा रहा था, वही फिल्म बाद में दर्शकों की आस्था और ‘वर्ड ऑफ माउथ’ के दम पर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत वापसी करने में सफल रही। यही वजह है कि ‘हनुमान अंश’ को अब बॉक्स ऑफिस पर एक चौंकाने वाली सफलता की कहानी के रूप में देखा जा रहा है।
शुरुआत कमजोर… आस्था मजबूत… और फिर बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार!
👁️ 346 Views

पहले फ्लॉप होने की कगार









