Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

28 साल तक बदलता रहा पहचान, ‘डॉ. झटका’ बनकर करता रहा इलाज; हत्या के आरोपी को दिल्ली पुलिस ने दबोचा

Author Image
Written by
Dilip Singh Gour Bureau

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 28 वर्षों से कानून की गिरफ्त से बाहर था। हरियाणा पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में वांछित राजिंदर बैरागी उर्फ ‘डॉ. झटका’ को मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मुंगावली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने वर्षों पहले अपनी पहचान बदल ली थी और झोलाछाप डॉक्टर के रूप में नया जीवन शुरू कर दिया था।

Advertisement Box

पुलिस के अनुसार, फरार होने के बाद उसने अपना नाम राजिंदर सिंह यादव रख लिया। वर्ष 2003 में उसने शादी की और उसकी पत्नी सरकारी अस्पताल में कार्यरत है। इसी दौरान उसने स्थानीय स्तर पर लोगों का इलाज करना शुरू किया और धीरे-धीरे इलाके में ‘डॉ. झटका’ के नाम से पहचान बना ली।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि जनकपुरी थाने के 1997 के दो पुराने मामलों की जांच के दौरान आरोपी की जानकारी सामने आई। इसके बाद विशेष अभियान चलाकर सर्विलांस और तकनीकी निगरानी की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया गया। एसीपी सुरेश कुमार और इंस्पेक्टर संजय कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांच अगस्त को मुंगावली पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास, पुलिस हिरासत से हथकड़ी सहित फरार होने और अन्य गंभीर अपराधों के करीब 10 मामले दर्ज हैं। रोहिणी कोर्ट ने वर्ष 2008 में उसे दो मामलों में भगोड़ा घोषित किया था।

पूछताछ में सामने आया कि राजिंदर बैरागी पहले कबड्डी खिलाड़ी था। बाद में वह अपराधियों के संपर्क में आया और अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। वर्ष 1998 में सोनीपत में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद हरियाणा पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में वह मुख्य आरोपी बना और तभी से फरार था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। पुलिस अब उससे फर्जी दस्तावेज तैयार करने, वर्षों तक गिरफ्तारी से बचने और उसके अन्य आपराधिक संबंधों के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले की जांच अभी जारी है।

👁️ 16 Views
“मौत के बाद भी खत्म नहीं होगी कहानी… परशुराम पंवार की देह बनेगी डॉक्टरों की पाठशाला”
आज फोकस में

“मौत के बाद भी खत्म नहीं होगी कहानी… परशुराम पंवार की देह बनेगी डॉक्टरों की पाठशाला”

MP में निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट 2027 का चुनाव 6 महीने तक टलने के आसार, जनगणना-परिसीमन बना पेच
आज फोकस में

MP में निकाय चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट 2027 का चुनाव 6 महीने तक टलने के आसार, जनगणना-परिसीमन बना पेच

सैलाना में 26 सितंबर को लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर
आज फोकस में

सैलाना में 26 सितंबर को लगेगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर 23 सितंबर को रतलाम में लगेगा सोलर कैंप
आज फोकस में

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को लेकर 23 सितंबर को रतलाम में लगेगा सोलर कैंप

रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप
आज फोकस में

रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आज फोकस में

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp