Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मध्य प्रदेश में दिल दहला देने वाली वारदात, तीसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या; पड़ोसी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Dilip Singh Gour Bureau

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक मासूम छात्रा के साथ हुई जघन्य वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस के अनुसार, तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची का कथित रूप से अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने 28 वर्षीय पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Box

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बच्ची बुधवार को रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर करीब ढाई बजे वह स्कूल से निकली। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया। जब शाम तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और स्कूल जाकर भी जानकारी ली।

परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल तलाश अभियान शुरू किया। देर रात गांव के पास जंगल क्षेत्र में बच्ची का शव बरामद हुआ। इसके बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान संदेह के आधार पर पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की वैज्ञानिक और फोरेंसिक जांच कराई जा रही है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की जा रही है।

👁️ 23 Views
रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप
आज फोकस में

रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आज फोकस में

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास
आज फोकस में

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं
आज फोकस में

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत
आज फोकस में

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी
आज फोकस में

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 21 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp