
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
रतलाम/बाजना। मुख्यमंत्री राशन आपके द्वार योजना के वाहन से 30 कट्टे गेहूं बाजार में ले जाते पकड़े जाने और उचित मूल्य दुकान के स्टॉक में भारी कमी मिलने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है।
FIR में वाहन मालिक अनीस भगोरा, चालक मोहन चरपोटा, राशन दुकान विक्रेता रीना टांक और मुकेश टांक शामिल।
जांच में गढ़ीगमना उचित मूल्य दुकान के रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक के मिलान में 4,000 किलो गेहूं, 1,000 किलो चावल और 40 किलो शक्कर कम पाई गई। कम पाए गए खाद्यान्न की अनुमानित कीमत ₹1.59 लाख बताई गई है।
जांच के दौरान राशन वाहन MP43G5042 में 50 किलो क्षमता वाले 30 जूट के कट्टों में गेहूं और तौल कांटा मिला। ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितताओं और खाद्यान्न बाजार में बेचने के आरोप भी लगाए।
आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत बाजना थाने में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 4 के खिलाफ FIR, 30 कट्टे गेहूं बरामद, राशन स्टॉक में ₹1.59 लाख की कमी—गढ़ीगमना राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई।
👁️ 28 Views










