
Written by
Dilip Singh Gour Bureau

रतलाम। नि.प्र. राजपुरोहित समाज रतलाम द्वारा महलवाड़ा स्थित धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजपुरोहित समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपुरोहित एवं राजपुरोहित महिला जागृति मंच की अध्यक्ष श्रीमती कविता राजपुरोहित द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात उपस्थित समाजजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का गायन किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र राजपुरोहित, महिला जागृति मंच की अध्यक्ष श्रीमती कविता राजपुरोहित एवं संस्था के वरिष्ठ सदस्य तथा पूर्व महापौर सतीश पुरोहित ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाजजनों से राष्ट्रहित, सामाजिक एकता एवं नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष सदस्य उपस्थित रहे। इनमें नारायण सिंह राजपुरोहित रावटी, जसवंत सिंह राजपुरोहित नोगांव, शेखर राजपुरोहित करमदी, धन्नालाल पुरोहित मुल्थान, दिलीप कुमार पेटलवड़िया, हेमसागर राजपुरोहित, करुणासागर राजपुरोहित, नवीन राजपुरोहित, योगेंद्र राजपुरोहित कचलना, पुष्पदत्त राजपुरोहित, सूबेदार सिंह, अरुण पुरोहित रावटी, राजेंद्र पुरोहित सरवन, जितेंद्र पुरोहित सरवन, दीपक पुरोहित, मनीष पुरोहित, राजीव पुरोहित, प्रवेश पुरोहित, शिव शक्ति पुरोहित, शिव पुरोहित, राहुल पुरोहित, प्रद्युम्न पुरोहित, धीरज पुरोहित, सुरेश पुरोहित, देवेंद्र पुरोहित एवं हर्ष पुरोहित सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
महिला सदस्यों में वसुधा पुरोहित, किरण पुरोहित, यमुना पुरोहित, रश्मि पुरोहित, पुष्पा पुरोहित, कुसुम पुरोहित, पूर्णिमा पुरोहित, मंजु पुरोहित, कुमुद पुरोहित, उमा पुरोहित, प्रभा पुरोहित, लता राजपुरोहित, आशा राजपुरोहित, रितु राजपुरोहित, संगीता राजपुरोहित, उमा राजपुरोहित, प्रभा राजपुरोहित एवं आशा राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम का संचालन निकुंभ राजपुरोहित ने किया तथा आभार श्री नंदलाल मंडलोई ने माना।
👁️ 64 Views










