
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
सैलाना। भारतीय जनता पार्टी सैलाना-शिवगढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं हंसमुख, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी श्याम जी धाकड़ को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, उज्जैन ग्रामीण का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

सैलाना नगर परिषद एल्डरमैन नाथूलाल जी राठौर एवं मुकेश जी धबाई सहित कार्यकर्ताओं ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्याम धाकड़ लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करते आए हैं। उनके मिलनसार एवं सहज व्यवहार के साथ संगठनात्मक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा को मिलेगा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल एवं संगठन को नई मजबूती प्रदान करने की मंगलकामनाएं कीं।
👁️ 92 Views










