
सैलाना। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महेश डामोर एवं जिला अध्यक्ष विकास भाभर की अनुशंसा पर आदिवासी छात्र संगठन (ACTS) सैलाना ब्लॉक और शासकीय महाविद्यालय सैलाना की नवीन कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-धमाकों के साथ ज़ोरदार उत्साह मनाया और नवनियुक्त पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

ब्लॉक कार्यकारिणी
* अध्यक्ष: सुनील चारेल
* उपाध्यक्ष: पिंटू निनामा
* कार्यकारी अध्यक्ष: संतोष खराड़ी
* सचिव: वंदना पारगी
* मीडिया प्रभारी: विकास मईडा
* छात्रा प्रकोष्ठ: सविता खराड़ी
* महासचिव: तेजू निनामा
कॉलेज कार्यकारिणी
* अध्यक्ष: दिलीप चारेल
* उपाध्यक्ष: अक्षय मईडा
* कार्यकारी अध्यक्ष: नरेंद्र मकवाणा
* सचिव: महिपाल खराड़ी
* मीडिया प्रभारी: अखिलेश डोडियार
* छात्रा प्रकोष्ठ: रिंकू डोडियार
* महासचिव: रिंकू भगोरा
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ताओं ने निजी कॉलेजों की फीस नियंत्रण, समय पर छात्रवृत्ति व आवास भत्ता, प्रवेश में आ रही समस्याओं और स्कूलों में शिक्षा स्तर के सुधार जैसे प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

इस दौरान पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश भूरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चंदू मईडा, जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार, धार जिला अध्यक्ष रोहित बड़ुकिया, रतलाम जिला अध्यक्ष विकास भाभर, पूर्व कॉलेज अध्यक्ष संजय चरपोटा सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










