
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
ओशिन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
सैलाना। वडनगर (गुजरात) से वाराणसी (उत्तरप्रदेश) तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा सोमवार को सैलाना पहुंची। दोपहर करीब 2 बजे ओशिन परिसर में यात्रा के पहुंचने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया तथा रक्तदान शिविर भी लगाया गया।
नगर परिषद द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, पेंशन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। वहीं रक्तदान शिविर में स्थानीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं और अभियान से जुड़े लोगों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद सेवा संकल्प यात्रा अपने अगले पड़ाव नामली के लिए रवाना हुई।
कार्यक्रम में जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी विशाल पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन शर्मा, नमो एप प्रदेश प्रभारी आयुष कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, जिला उपाध्यक्ष क्रांति जोशी, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जिला महामंत्री महेश सोनी, जनपद अध्यक्ष कैलाशी रामचंद्र चारेल, मंडल अध्यक्ष पंकज राठौड़, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद डामोर, सांसद प्रतिनिधि संजय टॉक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नायब तहसीलदार, मुख्य नगर परिषद अधिकारी, नगर परिषद कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सौरभ रांका ने किया तथा आभार गोविंद डामोर ने माना।


👁️ 85 Views












