
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
रतलाम जिले में प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए आंशिक संशोधन, जानिए किस अधिकारी को मिली कहां की जिम्मेदारी
रतलाम। जिले में पदोन्नति के बाद नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में एक बार फिर संशोधन किया गया है। प्रशासनिक कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर कार्यालय रतलाम द्वारा पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर रतलाम ने आदेश क्रमांक/स्थापना/I/1278561/ 2026, दिनांक 01 सितंबर 2026 जारी किया है।
नए आदेश के अनुसार पूर्व में जारी आदेश क्रमांक/436/स्थापना/2026, दिनांक 14 जुलाई 2026 में संशोधन करते हुए पदोन्नत नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

इन नायब तहसीलदारों को मिली नई जिम्मेदारी
– श्री रामचन्द्र पाण्डेय — पश्चिमी भाग, रतलाम शहर
– श्री सुदेश कृष्णामे — टप्पा बड़ावदा, तहसील जावरा
– श्रीमती श्रद्धा त्रिवेदी — टप्पा मुन्दड़ी, तहसील रतलाम ग्रामीण
– श्री करमचन्द्र डोडियार — टप्पा शिवगढ़, तहसील सैलाना
प्रशासन द्वारा किए गए इस कार्य विभाजन के बाद संबंधित नायब तहसीलदार अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों का दायित्व संभालेंगे। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नवीन कार्य विभाजन तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
👁️ 70 Views










