Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सैलाना मे मुनिसुव्रत तप के निमित्त तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन

Author Image
Written by
Dilip Singh Gour Bureau

शासन देवी अनुष्ठान में तपस्वियों ने 48 प्रकार के पकवान अर्पित कर की आराधना

सैलाना। साध्वी वर्या श्री चारूदर्शा श्रीजी म. सा., श्री विधिता श्रीजी म. सा. एवं श्री प्रभूता श्रीजी म. सा. की निश्रा में सैलाना श्रीसंघ द्वारा मुनिसुव्रत तप के निमित्त तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम दिन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शासन देवी अनुष्ठान का आयोजन हुआ।

अनुष्ठान के दौरान सभी तपस्वियों ने अपने-अपने घरों से विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर लाए। विधि-विधान के साथ शासन देवी की आराधना करते हुए धूप, दीप, पुष्प, अक्षत, नैवेद्य एवं फल अर्पित किए गए। शासन देवी के भक्ति गीतों पर तपस्वियों एवं श्रावक-श्राविकाओं ने भक्तिभाव से नृत्य करते हुए अनुष्ठान को विशेष आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया।
अनुष्ठान पूर्ण होने के पश्चात सभी तपस्वियों एवं श्रावक-श्राविकाओं ने नगर के दोनों जिन मंदिरों में विराजित शासन देवियों की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
चातुर्मास समिति अध्यक्ष प्रियंक चंडालिया ने बताया कि सैलाना में पहली बार आयोजित हो रहे इस 40 दिवसीय मुनिसुव्रत तप में 48 श्रावक-श्राविकाएं तपस्या एवं आराधना कर रहे हैं। अनुष्ठान के प्रथम दिन सभी श्राविकाएं अपने घरों से अलग-अलग प्रकार के 48 पकवान बनाकर लाई थीं, जिन्हें विधि-विधानपूर्वक शासन देवी को समर्पित किया गया।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान चातुर्मास समिति सचिव अपूर्व नाहटा, कोषाध्यक्ष सुभम मेहता, राजेश चंडालिया, तरुण बाफना, पंकज चंडालिया, निर्मल कोठारी सहित चातुर्मास समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन वैभव जैन ने किया।
👁️ 122 Views
रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप
आज फोकस में

रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आज फोकस में

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास
आज फोकस में

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं
आज फोकस में

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत
आज फोकस में

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी
आज फोकस में

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शनिवार, 05 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp