
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
सैलाना। बलराम जयंती के अवसर पर सैलाना गोशाला में गोमाता पूजन एवं गोसेवा कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में गोमाता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्हें हरी घास एवं पशु आहार खिलाया गया।
इस अवसर पर गोवर्धन पर्वत, मथुरा-वृंदावन स्थित आश्रम के संत श्री प्रेम संधू जी महाराज ने गोमाता का पूजन किया। उन्होंने गोसेवा को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए लोगों से गोमाता की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।
गोशाला प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रदेश की सभी गोशालाओं में बलराम जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में सैलाना गोशाला में भी गोमाता पूजन, हरी घास एवं पशु आहार खिलाने का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, गोसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह राठौर, नगर परिषद एल्डरमैन नाथूलाल राठौर, दिलीप कुमावत एवं कारूलाल ग्वाले सहित अन्य नागरिक एवं गोसेवक उपस्थित रहे।
इस्कॉन रतलाम में जन्माष्टमी आयोजन
प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी ने बताया कि गोवर्धन पर्वत, मथुरा-वृंदावन उत्तर प्रदेश स्थित आश्रम के संत श्री प्रेम संधू जी महाराज के सानिध्य में इस वर्ष इस्कॉन मंदिर रतलाम में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। संत के सानिध्य में होने वाले आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
👁️ 92 Views











