
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
प्रदेश कार्यसमिति में रतलाम जिले के दो नेताओं को स्थान, संगठन में बढ़ी जिले की भागीदारी
भोपाल/रतलाम। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मध्यप्रदेश की नई प्रदेश कार्यसमिति एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्तियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की स्वीकृति के बाद अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान सिंह परमार ने नई सूची जारी की है।
घोषित सूची में 56 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं 18 विशेष आमंत्रित सदस्य, कुल 74 पदाधिकारियों को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है।
रतलाम को मिला विशेष प्रतिनिधित्व

नई प्रदेश कार्यसमिति में रतलाम जिले से दो नेताओं को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। श्री नंदकिशोर तुषावडा एवं श्री योगेश कैथवास को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
रतलाम से दो पदाधिकारियों को प्रदेश स्तर की कार्यसमिति में शामिल किए जाने को जिले के संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों नेताओं की नियुक्ति से रतलाम जिले की प्रदेश संगठन में भागीदारी और मजबूत हुई है। स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी।
प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों को प्रतिनिधित्व
नई कार्यसमिति में मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, श्योपुर, शिवपुरी, सागर, छतरपुर, सीधी, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, धार, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, उज्जैन, शाजापुर, आगर, रतलाम, मंदसौर एवं नीमच सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों को स्थान दिया गया है।
वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में भी ग्वालियर, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, राजगढ़, सीहोर, इंदौर, धार, खरगोन, शाजापुर, आगर और देवास सहित विभिन्न जिलों के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर
नई प्रदेश कार्यसमिति के गठन के बाद भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश स्तर पर नियुक्त पदाधिकारियों के माध्यम से संगठन को बूथ एवं मंडल स्तर तक और मजबूत करने तथा समाज के बीच पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।
रतलाम से नंदकिशोर तुषावडा और योगेश कैथवास की नियुक्ति को जिले के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
👁️ 124 Views











