
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
“कर्म पर ध्यान दो, परिणाम पर नहीं”
महाभारत के युद्ध से पहले अर्जुन अपने ही लोगों को सामने देखकर निराश हो गए। उनका मन युद्ध से हटने लगा। तब श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि जीवन में कठिन परिस्थितियों से भागना समाधान नहीं है।
श्रीकृष्ण का संदेश था—
“तुम्हारा अधिकार केवल अपने कर्म पर है, उसके परिणाम पर नहीं।”
आज के युवाओं के लिए इसका अर्थ बहुत सीधा है।
परीक्षा में सफलता मिलेगी या नहीं, नौकरी मिलेगी या नहीं, व्यापार चलेगा या नहीं, लोग तारीफ करेंगे या आलोचना—इन सबकी चिंता में अपना आज मत खोओ।
अपने लक्ष्य पर ईमानदारी से मेहनत करो।
आज का सही कर्म ही कल की सफलता की नींव बनता है।
श्रीकृष्ण का संदेश:
“परिस्थितियां तुम्हारे हाथ में नहीं, लेकिन परिस्थितियों में तुम्हारा प्रयास हमेशा तुम्हारे हाथ में है।”

जन्माष्टमी विशेष
इस जन्माष्टमी संकल्प लें—
शिकायत कम करेंगे, प्रयास ज्यादा करेंगे;
डरेंगे नहीं, सीखेंगे;
रुकेंगे नहीं, आगे बढ़ेंगे।
|| जय श्री कृष्ण ||
👁️ 55 Views









