
Written by
Dilip Singh Gour Bureau


169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
रतलाम में आयोजित म.प्र. पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 में अग्रवाल विद्या मंदिर रतलाम की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं महावीर जैन विद्या मंदिर ताल की टीम द्वितीय तथा शासकीय सांदीपनी विनोबा विद्यालय रतलाम की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सागोद रोड रतलाम में किया गया।
- जिले के 241 विद्यालयों के पंजीयन प्राप्त हुए, जिनमें से 169 विद्यालयों के 507 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
- मूल्यांकन के बाद 6 सर्वश्रेष्ठ टीमों का चयन मल्टीमीडिया क्विज के लिए किया गया।
- शीर्ष 3 विजेता टीमों को म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम के होटलों में 2 रात्रि एवं 3 दिन ठहरने का अवसर मिलेगा।
- उपविजेता टीमों को 1 रात्रि एवं 2 दिन ठहरने के कूपन, प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किए गए।
- सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
उपविजेता टीमों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रीतमनगर प्रथम, शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरमावल द्वितीय तथा शासकीय हाई स्कूल मऊ तृतीय रहे।
क्विज मास्टर डॉ. ललित मेहता ने मल्टीमीडिया क्विज एवं कार्यक्रम का संचालन किया।
उद्देश्य: विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के इतिहास, संस्कृति, कला, प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक धरोहर एवं पर्यटन स्थलों से परिचित कराना।
👁️ 25 Views










