Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सैलाना बस स्टैंड चौड़ीकरण: हर रात नया खेल, हर सुबह नया सवाल!

Author Image
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
सुबह 4 बजे नोटिस चस्पा करते हुए का फोटो

सैलाना बस स्टैंड चौड़ीकरण : दिन में विकास की बातें, रात में नोटिस का खेल….

सुबह 6 बजे दुकान खुलने से पहले नोटिस निकालते हुए

दुकानदार बोले “तीसरी आंख” ने देख लिया रात का राज… नगर परिषद की कार्रवाई पर उठे सवाल

सैलाना। बस स्टैंड चौड़ीकरण का मामला अब ऐसा लगता है जैसे कोई सीरियल बन गया हो—हर दिन नया एपिसोड, नया ट्विस्ट और नए सवाल! कभी दुकानों की जर्जर हालत का निरीक्षण, कभी प्रशासन की निगरानी में रिपोर्ट तैयार करने की कवायद, कभी व्यापारी अपनी दुकान बचाने कोर्ट की शरण में… और अब रात के अंधेरे में नोटिस चस्पा करने की चर्चा ने मामले में नया तड़का लगा दिया है।

दिन में सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन व्यापारियों का आरोप है कि रात होते ही नगर परिषद का “ऑपरेशन नोटिस” शुरू हो जाता है। दुकानों पर नोटिस लगाए जाते हैं, फोटो खींचे जाते हैं और फिर कुछ समय बाद वही नोटिस गायब भी हो जाते हैं।

Advertisement Box

 

अब सवाल उठना तो लाजमी है —

  • नोटिस लगाया गया था या सिर्फ उसकी फोटो खिंचवानी थी ?
  • अगर नोटिस दुकानदार को देना था तो रात का इंतजार क्यों ?
  • और अगर नोटिस हटाना ही था तो लगाया क्यों ?

तीसरी आंख ने पूरी फिल्म रिकॉर्ड कर ली!

 

कहते हैं—“जागो राखे साइयां, मार सके न कोय।”।   बाल न बांका हो उसका जो जग बेरी होए

व्यापारियों ने दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। बताया जा रहा है कि इन्हीं “तीसरी आंख” ने रात की गतिविधियों को कैमरे में कैद कर लिया।

ताबड़तोड़ में थाना प्रभारी को सोफा ज्ञापन दुकानदारों ने

 

अब नगर परिषद चाहे जितना इसे सामान्य कार्रवाई बताए, लेकिन कैमरे में कैद गतिविधियों को लेकर व्यापारियों के बीच चर्चा तेज है।

व्यापारी कह रहे हैं—

हम सो रहे थे, लेकिन हमारी दुकान की तीसरी आंख जाग रही थी!”

दुकान टूटेगी या नई दुकान मिलेगी? असली सवाल यही!

नगर परिषद की ओर से यह बात सामने आ रही है कि बस स्टैंड चौड़ीकरण के लिए वर्तमान दुकानों को हटाकर नई दुकानें बनाई जाएंगी और व्यापारियों को स्वीकृत प्रक्रिया के अनुसार नई दुकानें दी जाएंगी। नई दुकानें वर्तमान स्थान से कुछ दूरी पर बनाए जाने की बात भी कही जा रही है।

 

लेकिन व्यापारी पूछ रहे हैं—

 

“पहले नई दुकान दिखाओ, फिर पुरानी दुकान हटाओ!”

 

व्यापारियों का तर्क है कि दुकान केवल चार दीवारें नहीं होती। उसी दुकान से परिवार चलता है, बच्चों की पढ़ाई होती है और वर्षों से व्यापार खड़ा किया गया है। ऐसे में भविष्य की व्यवस्था स्पष्ट किए बिना वर्तमान दुकान पर कार्रवाई को लेकर चिंता स्वाभाविक है।

 

कोर्ट पहुंच चुके व्यापारी, अब प्रशासन के दरवाजे पर दस्तक

 

दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने के लिए न्यायालय की शरण ले चुके हैं। वहीं अब व्यापारी एकजुट होकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देने की तैयारी में हैं। कलेक्टर को भी पूरे मामले से अवगत कराने की चर्चा है।

 

यानी मामला अब नगर परिषद बनाम दुकानदार से आगे बढ़कर व्यापारी बनाम कार्रवाई की शैली का रूप लेता जा रहा है।

 

अब असली परीक्षा प्रशासन की!

 

बस स्टैंड चौड़ीकरण जरूरी है, शहर का विकास भी जरूरी है और यातायात व्यवस्था बेहतर होना भी जरूरी है। लेकिन विकास की सड़क पर चलते हुए व्यापारियों के हित और कानूनी प्रक्रिया का ट्रैफिक सिग्नल भी हरा रहना चाहिए।

 

अब सवाल यह नहीं कि बस स्टैंड चौड़ा होगा या नहीं…

 

सवाल यह है कि चौड़ी सड़क के लिए क्या पारदर्शी रास्ता अपनाया जाएगा?

 

क्योंकि सैलाना में फिलहाल कहानी कुछ ऐसी चल रही है—

 

दिन में सर्वे…

शाम को चर्चा…

रात में नोटिस…

सीसीटीवी में रिकॉर्डिंग…

सुबह व्यापारियों में हलचल…

और फिर प्रशासन के दरवाजे पर दस्तक!

 

बस स्टैंड चौड़ीकरण की इस कहानी का अगला एपिसोड क्या होगा, यह तो आने वाला समय बताएगा…

लेकिन फिलहाल दुकानदारों की “तीसरी आंख” पूरी तरह खुली हुई है!

👁️ 26 Views
रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप
आज फोकस में

रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आज फोकस में

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास
आज फोकस में

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं
आज फोकस में

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत
आज फोकस में

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी
आज फोकस में

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 20 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp