Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कार की EMI से बचने के लिए दामाद ने रची साजिश, ससुर की हत्या कर डिग्गी में रखी लाश; दो गिरफ्तार

Author Image
Written by
Dilip Singh Gour Bureau

भिंड, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में कार की ईएमआई से बचने के लिए ससुर की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौ थाना पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक के दामाद और छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पहले जहरीला पदार्थ पिलाया, फिर गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को कार की डिग्गी में रखकर घमूरी पुलिया के पास फेंक दिया।

Advertisement Box

पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई 2026 की रात घमूरी गांव निवासी 45 वर्षीय अतर सिंह जाटव की हत्या की गई थी। अगले दिन उनका शव घमूरी पुलिया के पास खेत में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहले मर्ग कायम किया और बाद में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मृतक के दामाद और छोटे भाई को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले अतर सिंह को जबरन जहरीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद साफी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कार की डिग्गी में रखा गया और कुछ समय तक इधर-उधर घूमते रहे। बाद में घमूरी पुलिया के नीचे शव फेंककर फरार हो गए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दामाद कार की ईएमआई के बोझ से परेशान था और इसी आर्थिक कारण से हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

👁️ 11 Views
रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप
आज फोकस में

रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आज फोकस में

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास
आज फोकस में

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं
आज फोकस में

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत
आज फोकस में

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी
आज फोकस में

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 21 सितंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp