
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
भोपाल। मध्य प्रदेश में 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन की प्रक्रिया के चलते चुनाव करीब छह महीने तक आगे खिसकने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में चुनाव प्रस्तावित हैं। इनमें 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 298 नगर परिषद शामिल हैं। मौजूदा निकायों का कार्यकाल जुलाई 2027 के आसपास पूरा होना है। वहीं जनगणना की प्रक्रिया और उसके बाद वार्डों के पुनर्गठन तथा आरक्षण की प्रक्रिया चुनाव कार्यक्रम को प्रभावित कर सकती है।
अब बड़ा सवाल यही है—क्या जुलाई 2027 में कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चुनाव के लिए इंतजार करना पड़ेगा? फिलहाल चुनाव की अंतिम तारीखों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होने की संभावना है।
👁️ 129 Views

MP में निकाय चुनाव को








