Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खलीफा सूरज गामड़ के निधन पर नहीं निकाला अखाड़ा, दी सलामी

Author Image
Written by
Dilip Singh Gour Bureau

शिवगढ़ / फतेहपुरिया। एकलव्य आदर्श व्यायामशाला, शिवगढ़-फतेहपुरिया के खलीफा सूरज गामड़ के निधन पर व्यायामशाला परिवार ने शोक व्यक्त करते हुए आज अखाड़ा नहीं निकाला। सभी सदस्यों एवं साथियों ने व्यायामशाला परिसर में ही दिवंगत सूरज गामड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की और सम्मानपूर्वक सलामी देकर अखाड़े को वहीं समाप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथियों ने कहा कि खलीफा सूरज गामड़ का व्यायामशाला एवं अखाड़े से गहरा जुड़ाव रहा और उनका निधन परिवार एवं साथियों के लिए अपूरणीय क्षति है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महेश डोडियार, सुनील डामर, सुनील डोडियार, अमरदीप ब्रो, संतोष खदेड़ा, विकास भाभर, गौरव मईडा, गोपाल गामड़, पूनम गामड़, राहुल गामड़ सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। एकलव्य आदर्श व्यायामशाला परिवार ने खलीफा सूरज गामड़ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

👁️ 49 Views
रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप
आज फोकस में

रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आज फोकस में

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास
आज फोकस में

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं
आज फोकस में

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत
आज फोकस में

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी
आज फोकस में

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp