
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। अब प्रदेश में किसानों से मूंग उपज का उपार्जन 25 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत तक किया जाएगा, जिससे अधिक किसानों को अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने का अवसर मिलेगा।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 तथा उपार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है।
इसके अलावा, खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था के दौरान सामने आ रही व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए सरकार ने ई-टोकन प्रणाली को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है, जो इस व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधारों के संबंध में अपनी अनुशंसाएं देगी।
ये महत्वपूर्ण निर्णय किसान संगठनों के साथ मंत्री समूह की बैठक में लिए गए। सरकार का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाना और कृषि व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं किसान हितैषी बनाना है।
👁️ 19 Views










