
Written by
Dilip Singh Gour Bureau

रतलाम, 4 अगस्त 2026। रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद शहर के प्रसिद्ध मां कालिका माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने मां कालिका की आरती कर जिले की सुख-शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की।
मंदिर परिसर में पुजारियों ने कलेक्टर श्री कटेसरिया का पारंपरिक स्वागत किया। पूजा के दौरान उन्होंने जिलेवासियों के कल्याण, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा रतलाम के निरंतर विकास के लिए मां कालिका का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर वैशाली जैन, ग्रामीण एवं शहरी एसडीएम, तहसीलदार सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
👁️ 42 Views










