Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डिजिटल टोकन से मिलेगा राशन, भोपाल-इंदौर से शुरू होगा नया पीडीएस मॉडल

Author Image
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
रतलाम/भोपाल, 5 अगस्त। मध्यप्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) अब डिजिटल तकनीक के नए दौर में प्रवेश करने जा रही है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) आधारित डिजिटल टोकन के माध्यम से राशन उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। इस महत्वाकांक्षी पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत भोपाल और इंदौर से होगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि दिसंबर 2026 तक दोनों शहरों की सभी उचित मूल्य दुकानों पर यह व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत प्रत्येक पात्र हितग्राही के डिजिटल वॉलेट में उसकी पात्रता के अनुसार हर माह डिजिटल टोकन भेजा जाएगा। राशन लेने के लिए हितग्राही को केवल मोबाइल ऐप से दुकान पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, जिसके बाद गेहूं, चावल सहित निर्धारित खाद्यान्न प्राप्त हो जाएगा।
मंत्री ने बताया कि नई व्यवस्था से राशन वितरण प्रक्रिया पूरी तरह कैशलेस, पेपरलेस और पारदर्शी बनेगी। डिजिटल रुपया केवल राशन प्राप्त करने के लिए ही उपयोग किया जा सकेगा, जिससे सरकारी सब्सिडी के दुरुपयोग और पीडीएस में होने वाले लीकेज पर प्रभावी रोक लग सकेगी।
योजना के क्रियान्वयन से पहले लाभार्थियों के आधार, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर का सत्यापन तथा ई-केवाईसी किया जाएगा। इसके बाद उन्हें पीएनबी के डिजिटल रुपया ऐप से जोड़ा जाएगा। साथ ही उचित मूल्य दुकानों पर क्यूआर आधारित भुगतान प्रणाली स्थापित कर विक्रेताओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, मध्यप्रदेश खाद्य विभाग, पंजाब नेशनल बैंक, एनआईसी और अन्य तकनीकी एजेंसियों के सहयोग से तैयार इस परियोजना के सफल होने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल भविष्य में अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं में भी डिजिटल रुपये के उपयोग का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
👁️ 21 Views
रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप
आज फोकस में

रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आज फोकस में

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास
आज फोकस में

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं
आज फोकस में

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत
आज फोकस में

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी
आज फोकस में

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp