Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को मिला देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश

Author Image
Written by
Dilip Singh Gour Bureau

“इतने भी आजाद मत होना कि आपकी आजादी किसी के लिए तकलीफ बन जाए”

सैलाना। लोटस इंटरनेशनल स्कूल सैलाना में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्राचार्य प्रियंका शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी हमें अंग्रेजों से कठिन संघर्ष, अथक प्रयासों और अनेक बलिदानों के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि “आजादी अंग्रेजों से मिल गई है, लेकिन बच्चों, इतने भी आजाद मत होना कि आपकी आजादी किसी दूसरे के लिए तकलीफ का कारण बन जाए।”

उन्होंने कहा कि देश की सीमा पर जवान देश की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं, वहीं देश के अंदर हमें अव्यवस्थाओं और गंदगी से लड़ना है। स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। हमें कहीं भी कचरा नहीं डालना चाहिए और हर स्थान को अपने घर की तरह स्वच्छ रखना चाहिए। यही हमारे लिए सच्ची देशभक्ति होगी।

Advertisement Box

इस दौरान शिक्षक मंगल पाटीदार ने बच्चों से कहा कि 15 अगस्त को केवल लड्डू बांटने वाला त्योहार न समझें। यह लड्डू हमारे लिए बहुत कीमती है, क्योंकि देश की आजादी के लिए अनेक देशभक्तों ने अपना जीवन बलिदान किया है। हमें उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

👁️ 111 Views
रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप
आज फोकस में

रात में बस स्टैंड पर बवाल ! नगर परिषद अध्यक्ष पर भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
आज फोकस में

पहले फ्लॉप होने की कगार पर थी ‘हनुमान अंश’, फिर हुआ चमत्कार! नीम करोली बाबा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास
आज फोकस में

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान: मारुति एकेडमी की बेटियों ने वृद्धाश्रम में घोली आत्मीयता की मिठास

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं
आज फोकस में

व्यापारियों ने कहा—हम विकास के खिलाफ नहीं, बेघर होने के खिलाफ हैं

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत
आज फोकस में

सैलाना में बुलडोजर कार्रवाई पर कोर्ट का स्टे, 15 दुकानदारों को आखिरी वक्त में मिली राहत

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी
आज फोकस में

जन्मदिन विशेष: सैलाना के विकास का वह दौर, जब संगीता चारेल के नाम से भाजपा ने कांग्रेस के गढ़ में लिखी थी जीत की कहानी

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 22 सितंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp