
Written by
Dilip Singh Gour Bureau
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ‘रतलाम की लय’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता
रतलाम। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर मॉर्निंग हायर सेकेंडरी स्कूल में ‘रतलाम की लय’ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कैमरे के माध्यम से रतलाम की संस्कृति, विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और शहर की जीवंतता को तस्वीरों में उकेरा।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों की फोटोग्राफी प्रतिभा का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों से संवाद कर फोटोग्राफी की तकनीक, दृष्टिकोण और रचनात्मकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एक तस्वीर बिना कुछ बोले इतिहास, भावनाओं और अनमोल पलों को हमेशा के लिए संजोकर रखती है। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर खींचने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज, प्रकृति और संस्कृति को रचनात्मक दृष्टिकोण से सामने लाने की सशक्त कला है। उन्होंने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर सभी कलाकारों और फोटोग्राफर्स को शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक डॉ. संजय पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार शिवेंद्र दुबे, स्कूल प्रबंधन, प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में फोटोग्राफी के प्रति रुचि विकसित करने के साथ ही उन्हें अपने शहर को एक नए दृष्टिकोण से देखने और उसकी खूबसूरती को कैमरे में कैद करने के लिए प्रेरित करना रहा।

👁️ 77 Views










